Bandra Worli Sea Link Accident: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर कार डिवाइडर से टकराई, कारोबारी और उसके दो दोस्त घायल

मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के कारण 30 वर्षीय कारोबारी और उसके दो दोस्त घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

मुंबई, 6 अप्रैल : मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के कारण 30 वर्षीय कारोबारी और उसके दो दोस्त घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार चला रहा कारोबारी शराब के नशे में था. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 1:45 बजे हुई जब तीनों व्यक्ति बांद्रा वर्ली सी लिंक के रास्ते हाजी अली इलाके से घाटकोपर लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि घाटकोपर का रहने वाला कारोबारी अपने 32 और 47 वर्षीय दोस्तों के साथ दक्षिण मुंबई के हाजी अली गया था. अधिकारी ने बताया कि लौटते समय कारोबारी का वाहन पर से नियंत्रण खो गया जिसके परिणामस्वरूप उसकी तेज रफ्तार कार सी लिंक पर एक डिवाइडर से टकरा गई और कार सवार तीनों लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद वर्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Odisha: सुदर्शन पटनायक को यूके में मिला ‘द फ्रेड डैरिंगटन’ अवॉर्ड, सीएम माझी ने दी बधाई

अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि वे शराब के नशे में थे. उन्होंने बताया कि वर्ली पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड