देश की खबरें | पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले में पेड़ से टकाराने के बाद एक कार में आग लग गई। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा चार अन्य घायल हो गए।

कोरबा, 13 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले में पेड़ से टकाराने के बाद एक कार में आग लग गई। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलबहरा गांव के करीब बीती रात एक पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार चालक मोहम्मद ख्वाजा (34) और उसमें सवार पप्पू राजवाड़े (31) की मौत हो गई है तथा अशोक गोस्वामी, गोपी, संदीप राजवाड़े और मुश्ताक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सूरजपुर जिले के महगवां गांव निवासी अशोक गोस्वामी और अन्य बीती रात मोहम्मद ख्वाजा की कार में सवार होकर कोतमा गांव जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, जब वह बेलबहरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह कार सवार लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मोहम्मद ख्वाजा की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के​ लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों और शव को अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान पप्पू राजवाड़े की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी