खेल की खबरें | कप्तान पंत, अक्षर और अन्य दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान ऋषभ पंत और आलराउंडर अक्षर पटेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गये हैं।

मुंबई, 16 मार्च कप्तान ऋषभ पंत और आलराउंडर अक्षर पटेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गये हैं।

इस सत्र में आईपीएल का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा।

फ्रेंचाइजी ने बुधवार को मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पंत, अक्षर पटेल, केएस भरत, पृथ्वी सॉव, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव मुंबई में टीम होटल में टीम से जुड़ गये हैं। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बल्लेबाज पृथ्वी सॉव, आलराउंडर शार्दुल ठाकुर और बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव होटल के अपने कमरों में ही तीन दिन तक पृथकवास पर रहेंगे।

पंत, अक्षर और भरत एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में आ रहे हैं। वे इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला के लिये भारतीय टीम के बायो बबल में थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी