जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का पूंजीगत व्यय अप्रैल-सितंबर के दौरान 33 प्रतिशत बढ़कर 7,027 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लि. का पूंजीगत व्यय चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 7,027 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कोल इंडिया लि. का पूंजीगत व्यय चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 7,027 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में पूंजीगत व्यय 5,300 करोड़ रुपये था।

कोल इंडिया ने एक बयान में कहा कि खदानों के पास कोयला निकालने और उसके परिवहन से जुड़े बुनियादी ढांचे पर कुल पूंजीगत व्यय का 36 प्रतिशत हिस्सा यानी 2,547 रुपये खर्च हुए हैं। इसमें कोयला रखरखाव संयंत्र/ गोदाम और रेलवे लाइन शामिल हैं।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दीर्घकालीन विकास संभावनाओं के लिये पूंजी व्यय को आगे बढ़ाना जरूरी है। बढ़ते उत्पादन के साथ परिवहन को लेकर बेहतर बुनियादी ढांचा आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए कोल इंडिया खदानों से कोयला परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये तेज कदम उठाए हैं। इससे भविष्य में कोयले के सुचारू परिवहन में मदद मिलेगी।’’

कंपनी के ज्यादातर पूंजीगत व्यय तीन अनुषंगी इकाइयों एमसीएल, एनसीएल और एसईसीएल ने किये।

कोल इंडिया की देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\