खेल की खबरें | विश्वकप से 10 दिन पहले बुमराह के चोटिल होने को नजरअंदाज नहीं कर सकते: बिन्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरुवार को फिर से दोहराया खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या से निपटना बेहद जरूरी है और कहा कि विश्वकप से 10 दिन पहले आप जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

बेंगलुरू, 20 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरुवार को फिर से दोहराया खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या से निपटना बेहद जरूरी है और कहा कि विश्वकप से 10 दिन पहले आप जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया रवाना होने से तीन दिन पहले बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। मोहम्मद शमी उसी समय कोविड-19 से संक्रमित थे और इसलिए बीसीसीआई को उन्हें बुमराह की जगह टीम में शामिल करने के लिए आखिरी क्षणों तक इंतजार करना पड़ा था।

बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी इस विषय को उठाया था।

बिन्नी ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सम्मान समारोह ने कहा,‘‘ हमें इस पर गौर करने की जरूरत है कि खिलाड़ी इतनी बुरी तरह चोटिल क्यों हो रहे हैं। केवल अभी नहीं बल्कि पिछले चार-पांच वर्षों से।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसा नहीं है कि हमारे पास अच्छे के ट्रेनर या कोच नहीं है। क्या खिलाड़ियों पर बहुत अधिक बोझ है या वह बहुत अधिक प्रारूपों में खेल रहे हैं। इसके लिए कुछ करना जरूरी है। यह मेरी प्राथमिकता है ।’’

बिन्नी ने कहा,‘‘ आप विश्वकप से 10 दिन पहले बुमराह के चोटिल होने को नजरअंदाज नहीं कर सकते और फिर कौन उनकी जगह लेगा। इससे निपटना महत्वपूर्ण है।’’

बीसीसीआई अध्यक्ष ने रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट के लिए बेहतर विकेट तैयार करने के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिचें अभी तेज गेंदबाजों के अनुकूल नहीं है। हमें आधारभूत ढांचे पर भी काम करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका