देश की खबरें | झारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

रांची, 19 नवंबर झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए मतदान हो चुका है।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

सोमवार को प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद से उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रचार समाप्त होने के बाद अधिकतम पांच कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों के घर-घर जाकर समर्थन मांगने पर कोई रोक नहीं है।

राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप डालकर मतदाताओं से 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जनता से समर्थन मांगा।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अपने कार्यों और भविष्य की योजनाओं के लिए आपका समर्थन मांग रहा हूं। मेरी सरकार की प्रत्येक योजना को देख लीजिए, उनमें कोई जाति आधारित पाबंदी नहीं है।’’

सोरेन की पत्नी और चुनाव में झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने ‘एक्स’ पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम मोहब्बत और विकास चुनेंगे, नफरत और षड्यंत्र नहीं। वे हेमंत जी को जेल में डालकर हमारे साहस को नहीं डिगा पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला