जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का एकल शुद्ध घाटा मार्च तिमाही में बढ़कर 3,259 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बुधवार को कहा कि मार्च 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध घाटा बढ़कर 3,259.33 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 24 जून सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बुधवार को कहा कि मार्च 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध घाटा बढ़कर 3,259.33 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

बैंक ने इससे पिछले वर्ष इसी तिमाही में 551.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। बैंक ने कहा है कि जनवरी से मार्च 2020 की चौथी तिमाही में उसकी एकल आय बढ़कर 14,222.39 करोड़ रुपये हो गई। जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 14,000.43 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, खर्च होता है बजट का बड़ा हिस्सा.

बैंक को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान फंसे कर्ज के एवज में 5,375.38 करोड़ रुपये का भारी भरकम प्रावधान करना पड़ा । हालांकि, पिछले साल भी इसी अवधि में बैंक ने 5,523.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान बैंक को 2,235.72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इससे पहले 2018- 19 में बेंक ने 347.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

यह भी पढ़े | पंजाब की एलीट फोर्स को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व-सेना अधिकारी गौतम गांगुली.

संपत्ति गुणवत्ता के मामले में मार्च 2020 की समाप्ति पर बैंक की सकल गैर- निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 8.21 प्रतिशत के उच्चस्तर पर रही। हालांकि मार्च 2019 के 8.83 प्रतिशत के मुकाबले इसमें हल्का सुधार आया है। मूल्य के लिहाज से सकल एनपीए 31 मार्च 2020 को 37,041.15 करोड़ रुपये रहा है जो कि एक साल पहले इसी दौरान 39,224.12 करोड़ रुपये पर था।

शुद्ध एनपीए की यदि बात की जाये तो 31 मार्च 2020 को यह मामूली सुधार के साथ 4.22 प्रतिशत (18,250.95 करोड़ रुपये) रहा जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 5.37 प्रतिशत (22,955.11 करोड़ रुपये) रहा था।

केनरा बैंक में एक अप्रेल 2020 को सिडीकेट बैंक का विलय हुआ। इस संबंध में रिजर्व बैक ने केनरा बैंक में भविष्य में दबाव वाली संपत्ति की वृद्धि को ध्यान में रखते हुये केनरा बैंक को 31 मार्च 2020 को बेहतर प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा था। ऐसा दोनों बैंकों के संपत्ति वर्गीकरण के प्रभाव को ध्यान में रखते हुये कहा गया।

केनरा बैंक ने इसे ध्यान में रखते हुये बैंक ने संपत्ति वर्गीकरण और प्रावधान में बदलाव किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट