जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 406 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केनरा बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.5 प्रतिशत बढ़कर 406.24 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त केनरा बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.5 प्रतिशत बढ़कर 406.24 करोड़ रुपये रहा।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 329.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय हुआ है। यह विलय एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आ गया।

बैंक ने कहा कि तिमाही परिणाम तुलनीय नहीं है क्योंकि ये विलय से पूर्व अवधि में एकल आधार से संबद्ध है।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

केनरा बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय 2020-21 की पहली तिमाही में बढ़कर 20,685.91 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,062.39 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) 30 जून, 2020 को बढ़कर कुल कर्ज का 8.84 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 8.77 प्रतिशत था।

निरपेक्ष रूप से बैंक का सकल एनपीए या फंसा कर्ज 57,525.52 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 39,399.02 करोड़ रुपये था।

हालांकि बैंक का शुद्ध एनपीए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 3.95 प्रतिशत (24,355.23 करोड़ रुपये) रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 5.35 प्रतिशत (23,149.62 करोड़ रुपये) था।

बैंक का फंसे कर्ज और आकस्मिक व्यय के लिये प्रावधान 2020-21 की पहली तिमाही में बढ़कर 3,826.34 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,899.13 करोड़ रुपये था।

हालांकि बैंक ने स्पष्ट किया है कि आंकड़े केनरा बैंक के एकल आधार पर विलय से पूर्व अवधि के हैं। इसीलिए विलय के बाद यानी अप्रैल-जून, 2020 की तिमाही से तुलनीय नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज