कनाडा के प्रधानमंत्री की मां के अपार्टमेंट में लगी आग, अस्पताल में भर्ती कराया गया
इधर, स्थानीय मीडिया पर उनके आवास के बाहर खड़ी दमकल गाड़ियों, लंबी-लंबी सीढ़ियों वगैरह की तस्वीरें चल रही हैं।
आपात प्रतिक्रिया अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है।
इधर, स्थानीय मीडिया पर उनके आवास के बाहर खड़ी दमकल गाड़ियों, लंबी-लंबी सीढ़ियों वगैरह की तस्वीरें चल रही हैं।
हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
वहीं, रेडियो-कनाडा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पेरी ट्रूडो की विधवा पत्नी और मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मां का अस्पताल में दम घुटने की समस्या और शायद जलने के घाव का उपचार हुआ है।
बताया जा रहा है कि आग पांचवें तल की छत पर लगी, जिसे बुझाने में दमकल की 70 गाड़ियों को लगाया गया। अपार्टमेंट से तीन परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
एएफपी जोहेब दिलीप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)