खेल की खबरें | जूनियर हॉकी विश्व कप में कनाडा 13वें और अमेरिका 15वें स्थान पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कनाडा ने शनिवार को यहां एफआईएच (विश्व हॉकी महासंघ) जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के वर्गीकरण मैच में चिली को 2-1 से हराकर शनिवार को 13वां स्थान हासिल किया।

भुवनेश्वर, चार दिसंबर कनाडा ने शनिवार को यहां एफआईएच (विश्व हॉकी महासंघ) जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के वर्गीकरण मैच में चिली को 2-1 से हराकर शनिवार को 13वां स्थान हासिल किया।

कनाडा ने जॉन जैकोबी (40वें मिनट) और तनवीर कांग (52वें मिनट) के मैदानी गोल के जरिये यहां के कलिंगा स्टेडियम में 13वें-14वें स्थान के प्ले-ऑफ मैच में करीबी जीत हासिल की।

चिली की ओर से एकमात्र गोल अगस्टिन अमोरोसो ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से किया।

वर्गीकरण के एक अन्य मैच में पूर्व भारतीय खिलाड़ी एवं कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अमेरिका ने पेनल्टी शूट-आउट में मिस्र को 3-0 से हराकर अपने अभियान को 15वें स्थान पर खत्म किया।

मिस्र की ओर से दोनों गोल पहले और 24वें मिनट में अब्देलरहमान एल्गनायनी ने किये।

अमेरिका की टीम चौथे और आखिरी क्वार्टर में दो गोल से पिछड़ रही थी लेकिन टायमैन क्लोएन ने 53वें और 60वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

अमेरिका के लिए यह टूर्नामेंट में पहली जीत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\