देश की खबरें | गुजरात के छह शहरों में निकाय चुनाव के लिए प्रचार खत्म, 21 फरवरी को मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के छह बड़े शहरों में नगर निगमों के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार को खत्म हो गया। मतदान 21 फरवरी को होगा।

अहमदाबाद, 19 फरवरी गुजरात के छह बड़े शहरों में नगर निगमों के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार को खत्म हो गया। मतदान 21 फरवरी को होगा।

अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर में चुनाव के लिए मतगणना 23 फरवरी को होगी।

भाजपा ने ‘विकास’ के नाम पर वोट मांगे हैं, वहीं लंबे समय से इन स्थानीय निकायों से सत्ता से बाहर कांग्रेस ने ‘बुनियादी सुविधाओं की कमी’ और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को मुद्दा बनाया।

प्रचार के अंतिम दिन गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने शहर में नरोदा से खादिया तक रोड शो किया। उनके साथ राज्य के मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा और राज्यसभा सदस्य नरहरि अमीन भी थे।

कांग्रेस के लिए प्रदेश इकाई के प्रमुख अमित चावडा ने वडोदरा में रैली की। उन्होंने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र की आलोचना की और सड़क की खराब हालत और दूषित पानी का मुद्दा भी उठाया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने जामनगर में प्रचार किया।

भाजपा और कांग्रेस का विकल्प होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने भी रोड शो निकालकर प्रचार किया।

असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी मुकाबले में है और उसने अहमदाबाद में छह वार्ड में 21 उम्मीदवार उतारे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\