देश की खबरें | हिमाचल उपचुनाव के लिये प्रचार थमा, 30 अक्टूबर को मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया।

शिमला, 27 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया।

तीन विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। 30 अक्टूबर को मतदाता 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई से भाजपा उम्मीदवार नीलम सरायक के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

उधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी सदस्य राजीव शुक्ला ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के पक्ष में रैली की।

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अंबिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवारों अनिल कुमार तथा सुभाष मोहन स्नेही समेत कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीन विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई पर 12 अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर मौजूदा जनप्रतिनिधियों के निधन के बाद उपचुनाव कराये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\