विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया में दावानल में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रविवार को प्रांत में कई स्थानों पर जंगल में आग लगी हुई थी तथा करीब 250,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी किये गए हैं।

रविवार को प्रांत में कई स्थानों पर जंगल में आग लगी हुई थी तथा करीब 250,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी किये गए हैं।

आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। सैन फ्रांसिस्को से दक्षिण में स्थित सांता क्रूज पर्वतों में लगी आग से जूझ रहे प्राधिकारियों ने लास्ट चांस नामक एक क्षेत्र से 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.

उक्त व्यक्ति लापता बताया जा रहा था और पुलिस को सांता क्रूज शहर से उत्तर में स्थित उस क्षेत्र में पहुंचने के लिए एक हेलीकाप्टर का इस्तेमाल करना पड़ा।

इस क्षेत्र से लोगों को निकालने के आदेश दिये गए थे। सांता क्रूज शेरिफ विभाग के उप प्रमुख क्रिस क्लार्क ने कहा कि उक्त व्यक्ति का शव मिलना इस बात को रेखांकित करता है कि निवासियों के लिए आग के खतरे वाले क्षेत्रों से निकलना कितना जरूरी है।

यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.

पिछले सप्ताह में कैलिफोर्निया 650 दावानल से प्रभावित हुआ है। इनमें से कई जगह आग 15 अगस्त के बाद आकाशीय बिजली गिरने से लगी जो 12,000 से अधिक बार गिरीं।

आग को बुझाने में 14,000 दमकलकर्मी, 2,400 दमकल वाहन और 95 विमान लगे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने सप्ताहांत में आगे से निपटते हुए धीमी प्रगति हासिल की।

‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने सोमवार दोपहर से सूखा प्रभावित क्षेत्र के लिए ‘रेड फ्लैग’ जारी किया। इसका मतलब है कि उच्च तापमान, कम आर्द्रता के साथ ही 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

अधिकारियों ने कहा कि ‘‘आग की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\