देश की खबरें | विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद कालीकट हवाई अड्डे लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बुधवार को किसी तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद लौट आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मलप्पुरम (केरल), 23 जुलाई केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बुधवार को किसी तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद लौट आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए बाद में वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमान ने सुबह नौ बजकर सात मिनट पर कालीकट से उड़ान भरी थी लेकिन वह दो घंटे बाद यानी अपराह्न 11 बजकर 12 मिनट पर उसी हवाई अड्डे पर लौट आया। इस विमान में पायलट और चालक दल सहित 188 लोग सवार थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विमान के केबिन एसी में कुछ तकनीकी समस्या थी। विमान को किसी आपात स्थिति के कारण नहीं उतारा गया।’’

उन्होंने बताया कि दोहा के लिए वैकल्पिक उड़ान यात्रियों को लेकर दोपहर 2:16 बजे रवाना हुई।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को ‘‘एहतियातन उतारा’’ गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट