देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस को दिए हसीन जहां की सुरक्षा के निर्देश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश शहर की पुलिस को दिए हैं। जहां और शमी के बीच विवाद चल रहा है और जहां ने आरोप लगाए थे कि सोशल मीडिया पर उनके कुछ पोस्ट के संबंध में कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं।
कोलकाता,30सितंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश शहर की पुलिस को दिए हैं। जहां और शमी के बीच विवाद चल रहा है और जहां ने आरोप लगाए थे कि सोशल मीडिया पर उनके कुछ पोस्ट के संबंध में कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं।
जहां के वकील आशीष चक्रवर्ती ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके कुछ पोस्ट के लिए उन्हें धमिकयां मिली हैं और उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update in Telengana: तेलंगाना में COVID19 की रिकवरी दर बढ़कर 84 प्रतिशत से हुई अधिक.
चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
इस पर राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता अमितेश बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत को एक प्राथमिकी के रूप में दर्ज किया है और जांच कर रही है।
यह भी पढ़े | COVID-19 के इन आंकड़ों को जानना सभी के लिए है जरुरी, पढ़िए आज की अपडेट.
न्यायमूर्ति देबांगसू बसाक ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को आदेश दिया कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि याचिकाकर्ता के जीवन और उनकी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे।
पुलिस को जहां की शिकायत पर उठाए गए कदमों पर एक रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया गया।
अदालत ने रिपोर्ट चार हफ्ते के भीतर पेश करने का निर्देश दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)