देश की खबरें | अमूल्य कलाकृतियों को क्षति पहुंचने पर कैग ने कोलकाता के संग्रहालय की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि इंडियन म्यूजियम, कोलकाता में वर्ष 2017-18 के बीच हुए आधुनिकीकरण के कार्य के दौरान कई अमूल्य कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा। उसने संग्रहालय की आलोचना करते हुए कहा कि इस परियोजना में संरक्षण की कोई उचित योजना नहीं बनाई गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 24 सितंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि इंडियन म्यूजियम, कोलकाता में वर्ष 2017-18 के बीच हुए आधुनिकीकरण के कार्य के दौरान कई अमूल्य कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा। उसने संग्रहालय की आलोचना करते हुए कहा कि इस परियोजना में संरक्षण की कोई उचित योजना नहीं बनाई गई थी।

रिपोर्ट बुधवार को सदन के पटल पर रखी गई।

यह भी पढ़े | Advocate Baber Qadri Shot Dead: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने वकील बाबर कादरी की गोली मारकर की हत्या.

रिपोर्ट में कहा गया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी स्मारकों की मरम्मत संबंधी दिशा-निर्देशों एवं तय मापदंडों का संग्रहालय में जीर्णोद्धार के काम के दौरान पालन नहीं किया गया और यहां काम करने वाली एजेंसी को विरासत इमारतों का संरक्षण करने संबंधी विशेषज्ञता हासिल नहीं थी।

कैग ने कहा, ‘‘जीर्णोद्धार के काम में उचित संरक्षण प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया जिसके परिणामस्वरूप अमूल्य कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली में आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामलों में कमी आएगी: केजरीवाल.

कैग ने मंजूर लागत से अधिक खर्च होने पर भी सवाल उठाए।

रिपोर्ट में उसने कहा, ‘‘83.66 करोड़ रूपये की लागत में करने के लिए मंजूर किया गया काम 105.70 करोड़ में पूरा किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\