Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कैब खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार सुबह एक कैब के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
राजौरी/जम्मू, 21 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार सुबह एक कैब के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कैब सवार थांदिकास्सी से लाम की ओर जा रहे थे, तभी चलान गांव के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया.
अधिकारियों के मुताबिक, कैब चालक अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगलाव निवासी मोहम्मद दीन ने नौशेरा के उपजिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: महाराजगंज में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कैब में सवार दो महिलाओं, पांच साल के एक लड़के और दस साल की एक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
\