खेल की खबरें | सीए ने पेन का बचाव किया, कहा बतौर टेस्ट कप्तान उनके भविष्य पर टिप्पणियां गलत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में मिली हार के बाद आलोचना झेल रहे टेस्ट कप्तान टिम पेन का बचाव करते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि उनकी कप्तानी को लेकर टिप्पणियां गलत हैं ।

मेलबर्न, 27 जनवरी भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में मिली हार के बाद आलोचना झेल रहे टेस्ट कप्तान टिम पेन का बचाव करते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि उनकी कप्तानी को लेकर टिप्पणियां गलत हैं ।

पेन ने बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनकी कप्तानी और विकेटकीपिंग की काफी आलोचना हुई है ।

आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉंस ने एक बयान में कहा ,‘‘भारत के खिलाफ सातवें नंबर पर टिम पेन ने शानदार बल्लेबाजी की । वह बतौर बल्लेबाज, विकेटकीपर और कप्तान टेस्ट टीम को बहुत कुछ दे सकता है ।’’

पेन को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये भी टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है ।

उन्हें 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद स्टीव स्मिथ की जगह कप्तान बनाया गया था । स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर प्रतिबंध लगाया गया था ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के कार्यकारी महा प्रबंधक (राष्ट्रीय टीमें) बेन ओलिवर ने कहा ,‘‘ टिम पेन ने कठिन हालात में कप्तानी संभालने के बाद से उम्दा प्रदर्शन किया है । उनकी कप्तानी को लेकर टिप्पणियां गलत हैं । कोरोना महामारी के बीच चुनौतीपूर्ण हालात में उन्होंने टीम की कमान बखूबी संभाली है और उन्हें पूरी टीम का समर्थन हासिल है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\