देश की खबरें | नोटबंदी करके मोदी ने भारती की अर्थव्यवस्था को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया : खड़गे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नोटबंदी’ करके, भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया ।

हैदराबाद, आठ नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नोटबंदी’ करके, भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया ।

खड़गे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मोदी जी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी और आज इसे पांच साल हो गये । बेरोजगारी बढ़ी है। छोटे कारोबार प्रभावित हुये हैं और बंद हो चुके हैं । उन्होंने (मोदी ने) नोटबंदी के माध्यम से देश की बेहतर अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया ।’’

गौरतलब है कि 2016 में आज के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और एक हजार रुपये के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा की थी ।

वरिष्ठा नेता ने जिन कारणों से नोटबंदी की गयी उसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा जिनमें काले धन के प्रवाह पर रोक लगाना शामिल था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आज स्थिति यह है कि नोटबंदी के कारण जिन लोगों की नौकरी गयी है उन्हें नौकरी नहीं मिली है। देश के लोगों के लिये यह एक ‘‘काला दिन’’ है । आज करेंसी नोटों का चलन लगातार बढ़ रहा है और यह 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।’’

हाल ही में कांग्रेस नेता संजय निरूपम से माफी मांगने वाले पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय के बारे में खड़गे ने कहा कि यह कांग्रेस के सतत रुख की पुष्टि करता है कि पूरा 2 जी स्पेक्ट्रम मामला (तत्कालीन) मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा-संघ मशीनरी समर्थित एक बड़ी ‘‘साजिश’’ थी। ।

राय ने निरुपम से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर कैग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने का दबाव बनाने वाले सांसदों में से एक के रूप में उनका गलत उल्लेख करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी।

खड़गे ने राय पर साजिश करने और एक कठपुतली के रूप में काम करने का आरोप लगाया और यह भी मांग की कि वह अपने ‘‘झूठ’’ के लिए देश से माफी मांगें।

उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कमी करने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना की, उन्होंने कहा, ‘यह देर से उठाया गया कदम है और इतना कम है कि लोगों को इसका ज्यादा फायदा नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू