देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग: लक्ष्य सेन करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम पुरुष एकल विश्व रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम पुरुष एकल विश्व रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी भी शीर्ष 20 में जगह बनाने के करीब है। यह जोड़ी मंगलवार को जारी रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी हैं।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल रैंकिंग में छठे स्थान पर बनी हुई हैं जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी आठवें स्थान पर है।

विश्व चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीतने वाले 21 साल के सेन ने साल की शुरुआत इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक के साथ की थी। वह प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप और जर्मन ओपन में उप विजेता रहे।

सेन भारत की थॉमस कप में पहली खिताबी जीत के दौरान टीम के अहम सदस्य थे।

फॉर्म में चल रहे अर्जुन और ध्रुव की जोड़ी ने साल की शुरुआत 42वें स्थान से करने के बाद रैंकिंग में अच्छी प्रगति की है।

हाल में इंडिया महाराष्ट्र इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब जीतने वाले अर्जुन और ध्रुव को उलटफेर करने के लिए जाना जाता है। इस जोड़ी ने इस साल विश्व चैंपियनशिप में सिर्फ 40 मिनट में किम एस्ट्रूप और एंडर्स रासमुसेन की डेनमार्क की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान