देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने कोविड-19 के कारण ताइपे ओपन सुपर 300 प्रतियोगिता को रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 महामारी के कारण ‘परिचालन संबंधी जटिलताओं’ को देखते हुए ताइपे ओपन विश्व टूर सुपर 300 प्रतियोगिता को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसका आयाोजन अगले महीने किया जाना था।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 महामारी के कारण ‘परिचालन संबंधी जटिलताओं’ को देखते हुए ताइपे ओपन विश्व टूर सुपर 300 प्रतियोगिता को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसका आयाोजन अगले महीने किया जाना था।

ताइपे ओपन का आयोजन सात से 12 सितंबर तक ताइपे सिटी में होना था।

बीडब्ल्यूएफ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ बुधवार की जारी बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट कैलेंडर 2021 पर हम इस बात की पुष्टि कर सकते है कि योनेक्स ताइपे ओपन 2021 अब रद्द कर दिया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ कोविड-19 के कारण इस टूर्नामेंट के परिचालन के संबंध में अप्रत्याशित जटिलताओं को देखते हुए स्थानीय आयोजकों के पास इसे रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।’’

भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय ने इस खबर पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने इस खबर पर कटाक्ष व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वाह सुंदर। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि मैं टेनिस खेलना शुरू कर दूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी