देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने ओडिशा ओपन को 2022 के कैलेंडर में जोड़ा, जनवरी में भारत में तीन टूर्नामेंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत अगले साल जनवरी में ओडिशा ओपन के रूप में नये टूर्नामेंट सहित कुल तीन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारत अगले साल जनवरी में ओडिशा ओपन के रूप में नये टूर्नामेंट सहित कुल तीन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया जिसके अनुसार भारत 11 से 16 जनवरी के बीच इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। कोविड-19 महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2020 और 2021 में आयोजित नहीं किया गया था।

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 टूर्नामेंट 18 से 23 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भी पिछले दो अवसरों पर रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद 25 से 30 जनवरी के बीच ओडिशा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट होगा।

हैदराबाद ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट को 2022 के कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। कोविड-19 के कारण इसे 2020 और इस साल रद्द कर दिया गया था।

बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि कहा कि संशोधित कैलेंडर में अतिरिक्त सुपर 100 टूर्नामेंट को जोड़ने के लिये वह अब भी बातचीत कर रहा है।

बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जनवरी 2021 में थाईलैंड में एशियाई चरण की सफलता से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। यात्राओं से जुड़ी जटिलताओं को देखते हुए 2022 के कैलेंडर में क्लस्टर (एक देश में लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन) टूर्नामेंट की योजना बनायी गयी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी