देश की खबरें | हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस पलटी, 15 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए श्रद्धालुओं की पर्यटक बस एक पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार 15 यात्री घायल हो गए।

सुलतानपुर (उप्र), 11 फरवरी जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए श्रद्धालुओं की पर्यटक बस एक पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार 15 यात्री घायल हो गए।

बस में कुल 22 यात्री सवार थे ।

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को बचा लिया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया।

घायलों में अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर शिवप्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. चौधरी के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\