चंडीगढ़, 18 फरवरी पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार सुबह एक निजी बस के नाले में गिरने से कम से कम चार यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रज्ञा जैन ने बताया कि 26 यात्रियों को फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा कोटकपूरा रोड के पास उस वक्त हुआ जब बस अमृतसर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके परिणामस्वरूप बस पुल से नाले में गिर गई।
बचाव अभियान जारी है। बस को नाले से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY