जरुरी जानकारी | बर्गर किंग इंडिया का शेयर सूचीबद्ध होने के पहले दिन 131 प्रतिशत उछाल के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग इंडिया का शेयर सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ और कारोबार के पहले दिन यह 60 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 131 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग इंडिया का शेयर सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ और कारोबार के पहले दिन यह 60 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 131 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 92.25 प्रतिशत अधिक 115.35 रुपये पर खुला। बाद में 130.66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 138.40 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 125 प्रतिशत की बढ़त के साथ 135 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत में यह शेयर 87.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.50 पर खुला था।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,282.10 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

बीएसई पर कंपनी के 191.55 लाख और एनएसई पर 18.67 करोड़ से अधिक शेयरों में कारोबार हुआ।

बर्गर किंग इंडिया के आईपीओ को इस महीने की शुरुआत में 156.65 गुना अभिदान मिला था और 810 करोड़ रुपये की शुरुआती सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बोली का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी इस समय भारत में 268 रेस्त्रां स्टोर का संचालन करती है। इनमें से आठ फ्रेंचाइजी हैं, जो मुख्य रूप से हवाई अड्डों पर स्थित हैं। बाकी कंपनी खुद चलाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now