Shoaib Akhtar ने बयां की दर्द, कहा- Jasprit Bumrah ने उस कला में महारथ हासिल कर ली है जो कभी हम पाकिस्तानियों के पास थी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जसप्रीत बुमराह को मौजूदा क्रिकेट का ‘ चतुर तेज गेंदबाज’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को उसी तरह छकाने की कला सीख ली है जिस तरह से कभी उनके देश के गेंदबाज किया करते थे.

शोएब अख्तर (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, एक जनवरी: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जसप्रीत बुमराह को मौजूदा क्रिकेट का ‘ चतुर तेज गेंदबाज’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को उसी तरह छकाने की कला सीख ली है जिस तरह से कभी उनके देश के गेंदबाज किया करते थे. इस खेल को खेलने वाले सबसे तेज गेंदबाजों में से एक अख्तर बुमराह के कौशल से प्रभावित है.

अख्तर ने यू-ट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स टुडे’ से कहा, ‘‘ वह शायद भारत के पहले गेंदबाज है जो पिच पर घास देखने से पहले यह पता करते हैं कि हवा किस और किस गति से बह रही है. यह कला पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों के पास थी. हम जानते थे कि हम हवा का कैसे इस्तेमाल कर सकते है.’’

उन्होंने अपना, वसीम अकरम और वकार युनुस का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे वे गेंदबाजी के समय हवा का इस्तेमाल करते थे.

यह भी पढ़ें- NZ vs PAK: शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को लगाई जमकर लताड़, कहा- पाकिस्तान कोई क्लब टीम नहीं, नेशनल टीम है

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं, वसीम भाई और वकार भाई हवा की गति और दिशा देखकर तय करते थे कि किस छोर से गेंदबाजी करने पर हमें रिवर्स स्विंग मिलेगी.’’ अख्तर ने कहा, ‘‘हम तेज गेंदबाजी के ‘मैकेनिक और एयरो डायनामिक्स’ को जानते थे, हमें पता होता था कि दिन के किस समय कितनी स्विंग मिलेगी. मैं मानता हूं कि बुमराह इस तरह की चीजों को जानते हैं.’’

अख्तर ने कहा कि मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर के बाद चतुराई के मामले में बुमराह ‘ सबसे काबिल गेंदबाज’ है. बुमराह महज पांच सेकेंड के अंदर बल्लेबाजों को डरा देते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘विकेट लेने की क्षमता के कारण बुमराह सिर्फ पांच सेकेंड (रनअप) में बल्लेबाजों को डरा देते हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट