देश की खबरें | अपराधियों के घरों पर बुल्‍डोजर चलने से उनके आकाओं को हो रहा है दर्द : स्‍वतंत्र देव सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ''प्रदेश में गुंडे-माफियाओं, अपराधियों के घरों पर बुल्‍डोजर चल रहे हैं तो उनके आकाओं और सरगनाओं को दर्द हो रहा है।''

लखनऊ, 19 जनवरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ''प्रदेश में गुंडे-माफियाओं, अपराधियों के घरों पर बुल्‍डोजर चल रहे हैं तो उनके आकाओं और सरगनाओं को दर्द हो रहा है।''

भाजपा मुख्‍यालय की ओर से स्‍वतंत्र देव सिंह के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ''सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का विलाप भी इसी की कड़ी है। आश्चर्य है कि जिनकी सरकार में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति, बेकाबू अपराध के कारण उत्‍तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय तौर पर बदनामी हुई थी, आज वह बदलते और चमकते उत्तर प्रदेश पर प्रश्न उठा रहे हैं।''

सपा मुखिया पर तीखा प्रहार करते हुए सिंह ने कहा, ''ऐसा लगता है कि सपा अध्यक्ष अपनी सरकार की असफलताओं के आंकड़े आज गिना रहे थे। उनकी सरकार की अराजकता, युवा-किसान विरोधी नीतियों का ही फल था कि जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। अवसरवादी गठबंधनों का खेल खेलने के बाद भी जनता से नकारे जाने के कारण सपा सहित पूरा विपक्ष हताश और अवसादग्रस्त है।''

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को कृषि कानूनों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए एक बार फिर दोहराया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। चीन की सीमा पर निर्माण हो रहा है और सरकार चुपचाप बैठी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''जिस सपा सरकार में भर्ती आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए थे, लाखों युवाओं की मेधा से खिलवाड़ किया गया, नौकरियों में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ, आज उसके कर्ता-धर्ता के मुंह से युवाओं की चिंता हास्यास्पद और घड़ियाली आंसू से अधिक कुछ नहीं है।''

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख किसानों के हितों की बात किस मुंह से कर रहे है? उनमें साहस व ईमानदारी हो तो बताएं कि उनकी सरकार में गन्ना किसानों को कितना भुगतान हुआ, गेहूं-धान की कितनी खरीद हुई।

उन्होंने कहा कि केवल तुष्टीकरण, वोट बैंक, परिवार के विकास व लूट तक सीमित रहने वाले दल कभी भी युवाओं, किसानों के हितैषी नहीं हो सकते।

सिंह ने कहा, ‘‘यह बात जनता समझ चुकी है और इसीलिए उसका समर्थन व आशीर्वाद निरंतर भाजपा को प्राप्त हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी