देश की खबरें | बुलंदशहर दुर्घटना: 15 मोटरसाइकिल मालिकों को थाने में बुलाकर की गई पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से घर लौटी एक 20 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले के संबंध में पुलिस ने यहां बुधवार को 15 मोटरसाइकिल मंगवाई और उनके मालिकों को बुलाकर पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 12 अगस्त अमेरिका से घर लौटी एक 20 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले के संबंध में पुलिस ने यहां बुधवार को 15 मोटरसाइकिल मंगवाई और उनके मालिकों को बुलाकर पूछताछ की।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) द्वारा जिले में पंजीकृत सभी बुलेट मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

पुलिस ने कहा कि 15-20 मोटरसाइकिल चालकों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

सुदीक्षा भाटी नामक युवती सोमवार की सुबह औरंगाबाद के पास अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी जब उसकी मौत हो गई।

युवती अमेरिका स्थित बाबसन कालेज की छात्रा थी और 20 अगस्त को वापस जाने वाली थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति भाटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे जिसके कारण दुर्घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना 10 अगस्त की सुबह चरौरा मुस्तफाबाद गांव की सीमा के पास हुई।

उन्होंने कहा कि हेमंत शर्मा नामक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सुदीक्षा और उसके भाई के दोपहिया वाहन के आगे चल रही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों ने उल्टी दिशा से दूध का टैंकर आने के कारण अचानक ब्रेक लगाया।

उन्होंने कहा कि इस वजह से दोनों मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे सुदीक्षा को चोट आई।

सिंह ने कहा कि युवती के भाई ने परेशान किए जाने संबंधी कोई बात पुलिस को नहीं बताई थी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर भाटी के भाई को कहते हुए सुना जा सकता है, “हम मोटरसाइकिल पर 30 किलोमीटर प्रति घटना की रफ्तार से जा रहे थे। बुलेट सवार व्यक्ति हमारे नजदीक गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने अचानक से गाड़ी रोक दी। बुलेट की नंबर प्लेट पर ‘जाट बॉयज’ लिखा था और उसका नंबर यूपी-13 से शुरू था।”

मामले की जांच के लिए बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी (शहर) दीक्षा सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

जिला पुलिस ने सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\