देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। राज्य में साल का पहला विधानसभा सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इसके बाद अभिभाषण पर सदन में सामान्य चर्चा होगी।

चंडीगढ़, 19 फरवरी हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। राज्य में साल का पहला विधानसभा सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इसके बाद अभिभाषण पर सदन में सामान्य चर्चा होगी।

अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करेंगे जिनके पास वित्त मंत्रालय भी है।

हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें खट्टर अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री ने हाल में संवाददाताओं से कहा था कि सरकार का ध्यान समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, ग्रामीण विकास और पर्यावरण जैसे क्षेत्र का अधिक ख्याल रखा जाएगा।

राज्य में इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन को घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी द्वारा किसानों के विरोध का मुद्दा उठाने की संभावना है क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारी किसान अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू और खनौरी बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए हाल में कहा था कि कांग्रेस सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत जल्द, जानें किन पर रोजा फर्ज है और किन लोगों को रोजा न रखने की है छूट

\