देश की खबरें | पहले चरण के मतदान से पहले समाप्त हो सकता है बजट सत्र: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का बजट को छोटा किया जा सकता है और चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से आरंभ हो रहे पहले चरण के मतदान से पहले इसे समाप्त किया जा सकता है।

नयी दिल्ली, आठ मार्च संसद का बजट को छोटा किया जा सकता है और चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से आरंभ हो रहे पहले चरण के मतदान से पहले इसे समाप्त किया जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मंगलवार से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पूर्व की व्यवस्था के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।

ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्र निर्धारित समय से पहले स्थगित किए जाने की मांग की है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बजट सत्र का दूसरा चरण आठ अप्रैल को समाप्त होना है।

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन राज्यसभा में आज यह घोषणा की गई कि अब उच्च सदन की बैठक मंगलवार से अपने सामान्य समय पर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला निचले सदन में इसी प्रकार की घोषणा कर सकते हैं। सत्र को जल्द समाप्त करने के बारे में आखिरी फैसला बिरला लेंगे। आज उन्होंने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के पहले चरण में संसद के दोनों सदनों की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया था। दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग समय पर आहूत की जाती थी।

बदली हुई व्यवस्था के तहत सदन के सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा कक्षों के अलावा विभिन्न गैलरी में बैठते थे।

बदली हुई व्यवस्था के तहत राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से और लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न चार बजे से शुरू होती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

WhatsApp Scam Alert Feature: ठगी से बचाएगा WhatsApp का नया फीचर, ऐसे करेगा फर्जी मैसेज की पहचान; जानें कैसे करता है काम