देश की खबरें | महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन के समाधान के लिए बजट आवंटन जरूरी: मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को उत्तर प्रदेश की बड़ी समस्याएं बताते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए बजट आवंटन और विधानसभा में गंभीरता जरूरी है।

लखनऊ, 18 फरवरी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को उत्तर प्रदेश की बड़ी समस्याएं बताते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए बजट आवंटन और विधानसभा में गंभीरता जरूरी है।

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के तुरंत बाद बसपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर अपने विचार साझा किए।

मायावती ने कहा, ‘‘राज्यपाल महोदया के अभिभाषण से आज से शुरू हुआ उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जनहित एवं जनकल्याण के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सत्ता एवं विपक्ष की तकरार तथा ‘गवर्नर गो बैक’ की नारेबाजी आदि के कारण हंगामेदार रहा, किन्तु शोषित-पीड़ित जनता को इससे कितनी राहत मिलेगी, यह सोचने वाली बात है।’’

उन्होंने कहा,‘‘प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर सत्ता-विपक्ष के अलग-अलग तर्क हैं, जबकि व्यापक जनहित एवं जनकल्याण के लिए सभी का विश्वास जरूरी है, ताकि सरकारी धन-संसाधन का सही उपयोग हो सके। वैसे भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन आदि उत्तर प्रदेश की जबरदस्त समस्याएं हैं, जिनको लेकर बजट आवंटन एवं गंभीरता जरूरी है।’’

विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बजट सत्र के पहले दिन सदन की संयुक्त बैठक में राज्यपाल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, सपा सदस्यों ने ‘राज्यपाल वापस जाओ’ और ‘कुंभ में हुई मौतों के आंकड़े बताओ’ जैसे नारे लगाए।

हंगामे के बीच पटेल ने महज आठ मिनट में ही अपना अभिभाषण समाप्त कर दिया।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\