ताजा खबरें | बसपा सांसद ने सेना में ‘अहीर रेजीमेंट’ और ‘राजभर रेजीमेंट’ बनाने की मांग लोकसभा में उठाई

नयी दिल्ली, 13 फरवरी बहुजन समाज पार्टी की सांसद संगीता आजाद ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति वर्ग की कुछ जातियों के नाम पर सेना में रेजीमेंट बनाकर इन्हें सम्मान दिया जाए।

उत्तर प्रदेश के लालगंज से लोकसभा सदस्य संगीता ने सदन में नियम 377 के तहत अपनी बात रखते हुए यह मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में कहार, कश्यप, बिंद और केवट समेत 17 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग से हटाकर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए।’’

संगीता ने कहा, ‘‘ये जातियां शुरू से ही लड़ाकू रही हैं। इनके पूर्वजों ने मुगलों और अंग्रेजों से लोहा लिया तथा देश को आजाद कराने में योगदान दिया।’’

उन्होंने आग्रह किया, ‘‘अग्निपथ योजना में ऐसी जातियों को शामिल किया जाए। अहीर और राजभर रेजीमेंट आदि बनाकर इन जातियों को सम्मान दिया जाए।’’

बसपा सांसद ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)