ताजा खबरें | बसपा सांसद ने सीएए को वापस लिये जाने की मांग की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सदस्य ने सरकार से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को वापस लिये जाने की मांग करते हुए इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर लोकसभा में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सदस्य ने सरकार से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को वापस लिये जाने की मांग करते हुए इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की।

बसपा के कुंवर दानिश अली ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन कृषि कानूनों को वापस लिया है और इनके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिये जाने का लिखित आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह सीएए को भी वापस लिया जाना चाहिए जिसके खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग समेत देशभर में शांतिपूवर्क आंदोलन हुए थे।

दानिश अली ने कहा, ‘‘सरकार से मांग है कि वक्त रहते सीएए को वापस लिया जाए और दोबारा लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर नहीं किया जाए।’’

उन्होंने सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिये जाने और प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में माफी की मांग की।

भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी ने बिहार के ‘पिछड़ेपन’ के विषय को शून्यकाल में उठाते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण कई किलोमीटर सड़क टूट जाती हैं और राज्य सरकार ने केंद्र से आरसीसी की सड़कें बनाने की मांग की है ताकि उनका लंबे समय तक रखरखाव हो।

उन्होंने कहा कि लेकिन यह मांग केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप नहीं है और इसी कारण से सड़कों के निर्माण पर लागत को लेकर केंद्र तथा बिहार सरकार के बीच असमंजस की स्थिति है।

रूड़ी ने कहा, ‘‘ बिहार की उपेक्षा रोकनी होगी। पूरे देश के विकास का सवाल है और बिहार के पिछड़ने से देश कैसे बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र को मानक बदलना होगा।

भाजपा के पी पी चौधरी ने पश्चिम राजस्थान के मथानिया में एक मेगा फूड पार्क स्थापित किये जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता का प्रस्ताव दिया है लेकिन राज्य सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही।

शिवसेना के कृपाल बालाजी और विनायक राउत ने महाराष्ट्र में बेमौसम वर्षा के कारण खेती को हुए नुकसान की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए दावा किया कि केंद्र के अनेक दल खेती को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य में गये लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं दी गयी। उन्होंने केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के संकटग्रस्त किसानों को जल्द से जल्द मदद दिये जाने की मांग की।

भाजपा के रामचरण बोहरा ने जयपुर और वड़ोदरा के बीच एक विमान सेवा शुरू करने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\