देश की खबरें | भाजपा के साथ मिली हुई हैं बसपा प्रमुख मायावती: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने यह टिप्पणी 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में बसपा प्रमुख के शामिल नहीं होने के संदर्भ में की।

उन्होंने यह टिप्पणी 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में बसपा प्रमुख के शामिल नहीं होने के संदर्भ में की।

यहां जिले के करनई गांव में पूर्व सांसद गौरीशंकर राय जन्मशती समारोह में शामिल होने आये राय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मायावती भाजपा के गठबंधन में बैठी हुई हैं और वह भाजपा के साथ मिली हैं।’’

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को पटना में होगी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के साथ पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के उनके समकक्ष एमके स्टालिन और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं।’’

पूर्व मंत्री राय ने दावा किया कि उप्र में कांग्रेस मजबूत है और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों को कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी।

राय ने कहा कि राहुल गांधी जैसा नेतृत्व देश और प्रदेश में नहीं है, जिसको भी गठबंधन करना है, वह कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के साथ मिलकर काम करे।

राय ने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा आम जनता के लिए चुनौती बन गई है। आम जनमानस महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now