देश की खबरें | बीएसएनएल की कुल आय बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 21,302 करोड़ रुपये हुई : केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की कुल आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 21,302 करोड़ रुपये हो गई।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की कुल आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 21,302 करोड़ रुपये हो गई।

संचार राज्यमंत्री पी चंद्रशेखर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2022-23 में भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) की कुल आय 20,699 करोड़ रुपये रही थी।

उन्होंने बताया कि बीएसएनएल को वित्त वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच सरकार द्वारा स्वीकृत पुनरुद्धार पैकेज से 1.16 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 में 60,203 करोड़ रुपये मिले।

सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए तीन पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी है।

मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि बीएसएनएल का ऋण वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 23,297 करोड़ रुपये रह गया, जो 2022-23 में 28,092 करोड़ रुपये और 2021-22 में 40,400 करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों में बीएसएनएल का ऋण स्तर सबसे कम है।

वोडाफोन आइडिया पर 2.07 लाख करोड़ रुपये, भारती एयरटेल पर करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये और जियो इन्फोकॉम पर 52,740 करोड़ रुपये का ऋण था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now