बीएसएफ ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान का ड्रोन देखा, तलाश अभियान जारी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के कानाचक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद उस पर गोलियां चलाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

BSF (Photo: Wikimedia Commons)

जम्मू, 23 जुलाई : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर के कानाचक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद उस पर गोलियां चलाईं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सेना ने कानाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से शुक्ररात रात नौ बजकर 40 मिनट पर चमकती हुई लाल रोशनी देखी और बीएसएफ के सतर्क बलों ने उस दिशा में गोलियां चलाईं.

उन्होंने बताया कि बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है, जो अभी जारी है. इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से पाकिस्तान की ओर से 20 ड्रोन उड़ान के जरिये कथित रूप से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया था. यह भी पढ़ें : Maharashtra: नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटर को सवार मालिक के साथ ट्रैफिक पुलिस ने उठाया, नागपुर से वायरल हुआ वीडियो

ऐसा बताया जा रहा है कि लश्कर ने जम्मू और राजौरी जिलों में तीन आतंकवादी माड्यूल तैनात किए थे, जिनके जरिये जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से गिराए गए हथियारों को एकत्र करके आतंकवादियों तक पहुंचाया जाता था.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त