देश की खबरें | बीएसएफ के जवान ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

कांकेर, 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

कांकेर जिले के पुलिस ​अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामटेडा शिविर में बीएसएफ की 30वीं बटालियन के जवान उज्जवल नंदी (33) ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के मुताबिक नंदी सुबह लगभग सात बजे अपने बैरक में था तब उसने खुद को गोली मार ली। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जवान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला था, उसके परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके गृहग्राम भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों के संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड