देश की खबरें | बीएसएफ ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पांच आतंकवादियों की घुसैपठ की कोशिश नाकाम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी की आड़ में भारी मात्रा में हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने नाकाम कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 27 सितंबर पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी की आड़ में भारी मात्रा में हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने नाकाम कर दिया।

बल के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि बीएसएफ की ओर की गई जवाबी कार्रवाई की वजह से पांचों आतंकवादी वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में लौट गए।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: मध्यप्रदेश में विधानसभा उप-चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने में जुटी शिवराज सरकार, राज्य में किया जा रहा है शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम.

उन्होंने कहा कि गत एक पखवाड़े में सांबा जिले में सीमा के रास्ते घुसपैठ की यह दूसरी असफल कोशिश थी।

प्रवक्ता ने बताया कि 26-27 सितंबर की रात बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों के समूह की गतिविधियां देखीं जो सीमा पार से इस ओर आने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Congress MLA Dinesh Gundu Rao COVID1P Positive: कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडु राव पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन.

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने जब चुनौती दी तो घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना घगवाल सेक्टर के इलाके में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई तथा भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच छोटे हथियारों से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अंधेरे और सरकंडों की घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की और जब बीएसएफ के जवानों ने चुनौती दी तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उनकी मदद करने के लिए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, बीएसएफ की समन्वित और प्रभावी गोलीबारी से वे वापस भाग गए।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के समूह द्वारा इसी तरह की घुसपैठ की नाकाम कोशिश सांबा सेक्टर में ही 14-15 सितंबर की रात को भी की गई थी।

इससे पहले बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि तड़के इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान जारी है लेकिन अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ है।’’

गौरतलब है कि गत हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन के जरिए हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड