जरुरी जानकारी | बीएसई के आशीषकुमार चौहान हो सकते हैं एनएसई के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीषकुमार चौहान जल्द नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीषकुमार चौहान जल्द नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने चौहान की एनएसई के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, चौहान की नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए होगी। अभी वह बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हैं। वह विक्रम लिमये का स्थान लेंगे। लिमये का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया है। पात्र होने के बावजूद लिमये ने एनएसई में एक और कार्यकाल की मांग नहीं की।

चौहान एनएसई के संस्थापकों में से एक हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब एक्सचेंज कामकाज के संचालन की खामियों की वजह से नियामकीय जांच के घेरे में है। इसके अलावा एक्सचेंज को-लोकेशन से संबंधित घोटाले की जांच का सामना भी कर रहा है।

को-लोकेशन मामले में एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चित्रा रामकृष्ण को पद से हटा दिया गया था। बाद में उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

एनएसई ने चार मार्च को अपने प्रबंध निदेशक और सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। चौहान 2009 से बीएसई में हैं। उन्हें बीएसई को सबसे तेज एक्सचेंज बनाने का श्रेय जाता है। चौहान के पास बीएसई के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सफलतापूर्वक पूरा करने का अनुभव भी है।

उल्लेखनीय है कि एनएसई काफी समय से आईपीओ की तैयारी कर रहा है। एनएसई ने प्रबंध निदेशक और सीईओ पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे जिनके पास आईपीओ का भी अनुभव हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\