देश की खबरें | बीआरएस ने ‘भाजपा की विफलताओं’ तथा ‘तेलंगाना के साथ नाइंसाफी’ पर जारी की पुस्तिका एवं सीडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपना प्रहार तेज करते हुए तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कथित विफलताओं तथा राज्य के साथ कथित अन्यायपर सोमवार को एक पुस्तिका एवं सीडी जारी की।

हैदराबाद, 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपना प्रहार तेज करते हुए तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कथित विफलताओं तथा राज्य के साथ कथित अन्यायपर सोमवार को एक पुस्तिका एवं सीडी जारी की।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री के टी रामाराव ने ‘भाजपा के सौ झूठ’ नाम से एक पुस्तिका और सीडी जारी की। उसकी सामग्री बीआरएस की सोशल मीडिया शाखा ने जुटायी है।

रामाराव के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार ‘भाजपा के सौ झूठ’ बीआरएस की सोशल मीडिया शाखा द्वारा चलाया गया अभियान है जिसमें बताया गया है कि कैसे भाजपा ने लोगों से किये वादे पूरे नहीं किये और वह बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी एवं अन्य मुद्दों पर अपने वादों को पूरा नहीं कर पायी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में तेलंगाना से किये गये वादों को पूरा करने में भाजपा की ‘विफलता’ शामिल है। रामाराव के अनुसार इन वादों में इस्पात संयंत्र और रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना करने जैसे आश्वासन शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार रामा राव ने पार्टी की सोशल मीडिया शाखा की तारीफ की और सुझाव दिया कि इस पुस्तिका और सीडी के माध्यम से गांवों में लोगों को भाजपा की विफलताओं से अवगत कराया जाना चाहिए।

बीआरएस ने तेलंगाना में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड