देश की खबरें | भाइयो ने बहन की हत्या कर शव खेत में दफनाया, पुलिस ने शव बरामद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फरंजी में एक खेत में दफन अर्जुन जाटव की पत्नी चांदनी कश्यप (24) का शव निकाला गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फरंजी में एक खेत में दफन अर्जुन जाटव की पत्नी चांदनी कश्यप (24) का शव निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी चांदनी के दोनों भाइयों और मां को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: राहुल गांधी बोले, 17 दिनों में 11 किसानों ने दम तोड़ा- कितनी और आहुति देनी होगी.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शादी से दोनों भाई नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज के ग्राम टोडरपुर के अर्जुन जाटव (26) और चांदनी ने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध 12 जून 2020 को एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दलित व्यक्ति से शादी करने पर भाइयों ने बहन को मारी गोली, जमीन में दफनाई लाश.

उन्होंने बताया कि चांदनी मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरंजी गांव की रहने वाली थी, जबकि अर्जुन दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्यरत था ,जहां कुछ वर्ष पहले चांदनी अपने रिश्तेदारों के साथ रहने गई थी और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनो ने चांदनी के परिवार की इच्छा के खिलाफ 12 जून 2020 को प्रतापगढ़ के एक मंदिर में शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे।

पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर 2020 को चांदनी अपने भाई सुधीर और सुनील के फोन करने पर दिल्ली से अपने गांव आई, इस बीच अर्जुन ने कई बार फोन से चांदनी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2020 को अर्जुन अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ गांव फरंजी पहुंचा और परिवार के सदस्यों से चांदनी के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बताया कि वह वापस दिल्ली चली गई है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद अर्जुन ने चांदनी के भाइयों सुधीर और सुनील के खिलाफ दिल्ली के मयूर विहार पुलिस थाने में अपहण की प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने गांव फरंजी पहुंचकर चांदनी के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि सुधीर और सुनील से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि चांदनी की हत्या कर शव एक खेत में दफना दिया गया है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किशनी पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को को पीड़िता के भाइयों की निशानदेही पर खेत में खुदाई शुरू की लेकिन आठ घंटे खुदाई करने के बाद भी शव का पता नहीं चला।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुखरानी (चांदनी की मां) द्वारा बताई गयी जगह पर खुदाई की गई तो आठ फिट की गहराई में चांदनी का शव मिला।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शनिवार को बताया कि भाइयों सुधीर, सुनील और सुखरानी को हिरासत में ले लिया गया है और दिल्ली पुलिस ने मामले को अपहरण से हत्या में बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत चांदनी को दिल्ली से बुलाया गया था और गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी और शव खेत में दफना दिया गया था।

उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान