खेल की खबरें | ब्रूक ने शतक जड़कर मैच का रुख इंग्लैंड की तरफ मोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ब्रूक 132 और बेन स्टोक्स 37 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों छठे विकेट के लिए अभी तक 97 रन जोड़ चुके हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 319 रन बनाए हैं और वह न्यूजीलैंड से केवल 29 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए थे।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ब्रूक 132 और बेन स्टोक्स 37 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों छठे विकेट के लिए अभी तक 97 रन जोड़ चुके हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 319 रन बनाए हैं और वह न्यूजीलैंड से केवल 29 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए थे।

ब्रूक और पोप के बीच साझेदारी कितनी महत्वपूर्ण रही इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब ब्रूक ने क्रीज पर कदम रखा तब इंग्लैंड तीन विकेट पर 45 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। जल्द ही यह स्कोर चार विकेट पर 71 रन हो गया। पोप ने यहां से ब्रूक का अच्छा साथ निभाया और वे स्कोर को 222 रन तक ले गए। पोप अंतिम सत्र में 77 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा उसने सलामी बल्लेबाज जाक क्राउली का विकेट जल्दी गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नाथन स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर के दूसरे ओवर में ही पहले जैकब बेथेल (10) को आउट किया और फिर अपना 150वां टेस्ट मैच खेल रहे जो रूट (00) को पवेलियन भेजा। विल ओरूर्के ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (46) को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया।

न्यूजीलैंड का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा और उसने ब्रूक को 18, 41, 70 और 112 रन के निजी योग पर जीवनदान दिये। ब्रूक ने इसका पूरा फायदा उठाया। वह अभी तक 163 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट 319 रन से आगे बढ़ाकर 348 रन तक पहुंचाई। उसकी तरफ से ग्लेन फिलिप्स 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड