Delhi: दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़, बलात्कार; दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में ब्रिटिश महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ और बलात्कार करने का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. घटना मंगलवार को हुई.

नयी दिल्ली, 13 मार्च : दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में ब्रिटिश महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ और बलात्कार करने का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. घटना मंगलवार को हुई. पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायुक्त को सूचित कर दिया है. अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक की दोस्ती सोशल मीडिया मंच पर एक आरोपी से हुई थी. महिला पूर्वी दिल्ली में रहने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति से कथित तौर पर मिलने के लिए गोवा से दिल्ली आई थी.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल की लिफ्ट में एक सफाईकर्मी ने पहले महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की. बाद में होटल के कमरे में व्यक्ति ने उससे बलात्कार किया जिससे पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बातचीत हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया मंच पर आरोपी से पहली बार बात की थी और उसके बाद वे अक्सर बात करते रहे. यह भी पढ़ें : देहरादून ‘हिट एंड रन’ मामले में शामिल कार पुलिस ने बरामद की

उन्होंने बताया कि जब ब्रिटिश महिला भारत आई तो उसने और आरोपी ने दिल्ली में एक-दूसरे से मिलने की योजना बनाई. पीड़िता गोवा से दिल्ली आई और महिपालपुर के होटल में एक कमरा बुक किया. अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उससे मिलने आया तो आरोपी ने उससे बलात्कार किया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड