ब्रिटिश रैपर टाय का कोरोना वायरस संबंधी परेशानियों के चलते निधन

नाइजीरियाई ब्रिटिश कलाकार का असली नाम बेन चिजोके था। वायरस के संक्रमण के दौरान ही उन्हें निमोनिया हो गया, जिसके चलते बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

लंदन, आठ मई ब्रिटिश रैपर टाय का कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे।

नाइजीरियाई ब्रिटिश कलाकार का असली नाम बेन चिजोके था। वायरस के संक्रमण के दौरान ही उन्हें निमोनिया हो गया, जिसके चलते बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

टाय द्वारा स्थापित ‘गोफंडमी’ कैम्पेन ने यह जानकारी दी।

उसने बताया, ‘‘ यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि बेन चिजोके, जिन्हें टाय चिजोके के नाम से जाना जाता था, उनका सात मई 2020 को निधन हो गया। दोस्त, परिवार और प्रशंसक उनके निधन से सदमे में हैं।’’

उसने बताया कि पिछले सप्ताह टाय की हालत में काफी सुधार आया था लेकिन निमोनिया होने के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। यह सभी के लिए स्तब्ध करने वाली खबर है।

बयान के अनुसार, कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते टाय को अप्रैल की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टाय का जन्म 1972 में लंदन में हुआ था। 2001 में अपने पहले एल्बम ‘द ऑकवर्ड’ से ही उन्होंने सबका दिल जीत लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\