विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लगेगा कोविड-19 रोधी एस्ट्राजेनेका का टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को कोविड-19 रोधी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका का टीका दिया जाएगा।

लंदन, 19 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को कोविड-19 रोधी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका का टीका दिया जाएगा।

हालांकि, कई यूरोपीय देशों ने खून के थक्के जमने की आशंका के चलते इस टीके की खुराक देने पर रोक लगा दी थी लेकिन अब यह टीका फिर से दिया जा जा रहा है।

यूरोपीय और ब्रिटिश औषधि नियामक संस्थाओं के मुताबिक उन्होंने सभी उपलब्ध आकंड़ों का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया है और निष्कर्ष निकाला है कि एस्ट्राजेनेका टीका लेने से खून के थक्के जमने का साक्ष्य नहीं मिला।

यह टीका ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया और इसका उत्पादन एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहे हैं।

ब्रिटेन की दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी एमएचआरए ने सलाह दी है कि यह टीका लेने के बाद जिन लोगों को लगातार चार दिन तक सिर में दर्द की शिकायत हो उन्हें चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टीके को लेकर व्याप्त संशय को भी दूर करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “हमने हमेशा कहा है कि इस स्तर और गति के टीकाकरण अभियान में आपूर्ति में बाधा होना अवश्यम्भावी है और यह सच है कि कम समय में हमें टीके की कम खुराक मिल रही है। यह सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा आपूर्ति में हो रही देरी के कारण हो रहा है। वह इतनी बड़ी मात्रा में टीके का उत्पादन कर बहुत बड़ा कार्य कर रहे हैं। देरी का कारण यह भी है कि अभी ब्रिटेन में हमारे पास जो खेप है, उसकी दोबारा जांच की जानी है। इसलिए मार्च के मुकाबले अप्रैल में हमारे पास कम मात्रा में टीका उपलब्ध रहेगा। लेकिन यह भी फरवरी में उपलब्ध मात्रा से अधिक है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट