जरुरी जानकारी | ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने उद्योगपति गौतम अडाणी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को यहां उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ बैठक की। वह दो दिन की यात्रा पर भारत आए हैं।

अहमदाबाद, 21 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को यहां उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ बैठक की। वह दो दिन की यात्रा पर भारत आए हैं।

यह बैठक अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके शांतिग्राम में अडाणी समूह के वैश्विक मुख्यालय में हुई।

अडाणी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘अडाणी मुख्यालय में गुजरात दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की मेजबानी करने का सम्मान मिला। अक्षय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और नई ऊर्जा के साथ जलवायु और स्थिरता एजेंडा का समर्थन करने की प्रसन्नता है। रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में सह-निर्माण के लिए ब्रिटेन की कंपनियों के साथ भी काम करेंगे।’’

सूत्रों ने कहा कि दोनों ने अन्य बातों के अलावा, ऊर्जा बदलाव, जलवायु कार्रवाई, एयरोस्पेस और रक्षा सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अडाणी और जॉनसन ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर खासतौर से चर्चा की। भारत ने अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2030 तक 300 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

अडाणी ने शेवनिंग स्कॉलरशिप के जरिये युवा भारतीयों के लिए एक अकादमिक सुविधा कार्यक्रम की भी घोषणा की, जो ब्रिटेन सरकार द्वारा दी जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति में से एक है।

उन्होंने 28 जून को लंदन में होने वाले भारत-ब्रिटेन जलवायु विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।

अडाणी समूह के चेयरमैन ने पिछले साल अक्टूबर में लंदन में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में भी जॉनसन से मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\