विदेश की खबरें | दिल्ली स्थित ब्रिटिश मिशन को बालिका दिवस मनाने के लिए ‘एक दिन के उच्चायुक्त’ की तलाश
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, पांच अगस्त इस साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर पर नयी दिल्ली स्थिति ब्रिटिश उच्चायोग में वार्षिक ‘एक दिन के उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता की शुरुआत इस सप्ताह की गयी जिसके लिए 18 से 23 साल की भारतीय युवती आवेदन कर सकती हैं।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2017 में की गई और यह भारत की प्रतिशाली युवती को अपनी ताकत विश्व के समक्ष साझा करने का अवसर प्रदान करता है। इस साल प्रतियोगिता के लिए ‘‘ कैसे युवा सतत वैश्विक विकास लक्ष्य (एसडीजी)को हासिल करने में मदद सकते हैं’’ विषय पर एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स इलिस ने कहा, ‘‘सतत विकास लक्ष्य धरती पर सभी के लिए, सभी जगह बेहतर बनाने के लिए है जैसा कि भारत जी20 अध्यक्षता के साथ कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा पूरे देश में फैली प्रतिभा से चकित रहता हूं और मुझे कोई आशंका नहीं है कि प्रतिभाशाली युवा आने वाले दिनों में बेहतर भविष्य के लिए नेतृत्व करेंगे। दुनिया के युवाओं द्वारा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की पूरी क्षमता का इस्तेमाल लड़कियों और महिलाओं के लिए बिना नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस उन्हें शामिल करने और प्रेरित करने का अहम क्षण है। मैं कई शानदार आवेदकों को आने वाले दिनों में देख रहा हूं।’’

नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग का निर्णायक मंडल विजेता का चुनाव करेगा और इसकी घोषणा आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर करेगा। पिछले साल इस प्रतियोगिता की विजेता लखनऊ की जागृति यादव थी जिन्हें विभिन्न राजनयिक गतिविधियों का अनुभव करने ओर केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, वेस्ट योर्कशायर ट्रेसी ब्राबिन और विप्रो के कार्यकारी अध्यक्ष रिशाद प्रेमजी से मुलाकात करने का मौका मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)