देश की खबरें | पटना संग्रहालय परिसर में एक साल से अधिक समय तक पड़े ब्रिटिश काल के रोडरोलर को संरक्षित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना संग्रहालय परिसर में लगभग 18 महीने से जंग खा रहे ब्रिटिश काल के ‘रोडरोलर’ को पथ निर्माण विभाग के प्राधिकारियों ने संरक्षित कर लिया है।

पटना, 30 जून पटना संग्रहालय परिसर में लगभग 18 महीने से जंग खा रहे ब्रिटिश काल के ‘रोडरोलर’ को पथ निर्माण विभाग के प्राधिकारियों ने संरक्षित कर लिया है।

इंग्लैंड के लीड्स में ‘जॉन फाउलर एंड कंपनी’ द्वारा निर्मित लगभग एक सदी पुराना भाप चालित यह रोडरोलर लगभग दो साल पहले तक पटना जिला बोर्ड के कब्जे में था और अब ध्वस्त हो चुके पटना समाहरणालय के एक कोने में पड़ा था।

इसे 24-25 अगस्त, 2022 की मध्यरात्रि में पटना संग्रहालय में लाया गया था।

पटना समाहरणालय पुनर्विकास परियोजना के तहत 2022 में समाहरणालय की पुरानी इमारतों को ध्वस्त किए जाने के बाद जिला बोर्ड ने इस रोडरोलर को संग्रहालय को दान कर दिया था ताकि इसे ‘‘अनमोल वस्तु’’ के रूप में प्रदर्शन के लिए रखा जा सके।

संग्रहालय के प्राधिकारियों ने शुरू में इसके रखरखाव और जीर्णोद्धार में रुचि दिखाई, लेकिन कुछ महीनों बाद ही यह रोडरोलर सरकारी प्राधिकारियों की उदासीनता का शिकार हो गया जबकि यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था और लोग इसके साथ सेल्फी लेने को आतुर थे।

संग्रहालय के परिसर में लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे पड़े रहने के कारण इस रोडरोलर के आस-पास उगे पौधों ने इसके विशाल पहियों को ढक लिया तथा पिछले साल मानसून की बारिश ने इसके पुराने ढांचे को और भी जर्जर कर दिया जिससे इसकी चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई और मशीन से अलग हो गई।

पथ निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई- ’को बताया, ‘‘यह दुर्लभ वस्तु है जो सड़क निर्माण के शुरुआती युग की कहानी कहती है। पटना संग्रहालय से इसे विभाग की केंद्रीय यांत्रिक कार्यशाला में लाया गया जहां इसे एक शेड के नीचे एक ऊंचे मंच पर रखा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू