जरुरी जानकारी | ब्रिटेन का सार्वजनिक कर्ज पहली बार दो हजार अरब पाउंड के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने जुलाई में 26.7 अरब पाउंड का कर्ज लिया, जो 1993 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से किसी भी महीने की चौथी सबसे बड़ी उधार राशि थी। इसने कर्ज को बढ़ाकर 2,004 अरब पाउंड पर पहुंचा दिया।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने जुलाई में 26.7 अरब पाउंड का कर्ज लिया, जो 1993 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से किसी भी महीने की चौथी सबसे बड़ी उधार राशि थी। इसने कर्ज को बढ़ाकर 2,004 अरब पाउंड पर पहुंचा दिया।
कर्ज में वृद्धि से यह भी पहली बार हुआ है कि ब्रिटेन का कुल कर्ज उसके कुल आर्थिक उत्पादन मूल्य से अधिक हो गया है। अब ब्रिटेन का कर्ज उसके वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 100.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह 1961 के बाद पहली बार है जब ब्रिटेन का कर्ज जीडीपी के 100 प्रतिशत से अधिक हुआ है।
यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.
सार्वजनिक वित्तीय स्थिति में यह गिरावट बड़े पैमाने पर उन समर्थन योजनाओं के कारण हुई है, जो सरकार ने पिछले कुछ महीनों में महामारी के आर्थिक झटके से निपटने के लिये शुरू की है। महामारी के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पहले ही लगभग 20 प्रतिशत गिर चुकी है।
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा, "इस संकट ने सार्वजनिक वित्त को दिक्कतों में डाल दिया है। हमने अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने का प्रयास किया है और लाखों नौकरियों, व्यवसायों व आजीविका का समर्थन करने के उपाय किये हैं। उस समर्थन के बिना चीजें बहुत खराब हो जातीं।"
यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.
सांख्यिकी एजेंसी ने कहा कि खुदरा बिक्री में मासिक 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और अब यह महामारी से पहले के स्तर से 3 प्रतिशत ऊपर है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)