खेल की खबरें | ब्रिटेन के कैम नॉरी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  नौवीं वरीयता प्राप्त नॉरी ने 6-4, 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की थी। यह पहली बार है जब वह किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर से आगे बढ़े है।

 नौवीं वरीयता प्राप्त नॉरी ने 6-4, 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की थी। यह पहली बार है जब वह किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर से आगे बढ़े है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें बेल्जियम के डेविड गोफिन की चुनौती से पार पाना होगा।

गोफिन ने पांच सेट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में फ्रांसिस टियाफो को हराया। वह दूसरी बार विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

उन्होंने चार घंटे 36 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 7-6, 5-7, 5-7, 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की।

महिला एकल में तात्याना मारिया ने दूसरे सेट में दो मैच अंक बचाए और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को हराकर 34 साल की उम्र में पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व रैंकिंग में 103वें स्थान पर काबिज मारिया ने करीबी मुकाबले में 5-7, 7-5, 7-5 से जीत हासिल की।

जर्मनी की यह खिलाड़ी एकल ड्रॉ में अब सबसे उम्रदराज महिला हैं । उन्होंने ओस्टापेंको के खिलाफ दूसरे सेट में 5-4 से पिछड़ने के बाद दो बार मैच प्वाइंट बचाया और फिर लात्विया की खिलाड़ी को पछाड़कर सेट जीता।

ग्रैंड स्लैम में इससे पहले मारिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंचना था। वह अपने अंतिम आठ ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में पहले दौर में हार गई थी।

अगले दौर में उनका सामना हमवतन ज्यूल निमियर से होगा। पहली बार विम्बलडन में भाग ले रही निमियर ने स्थानीय दिग्गज हीथर वॉटसन को शिकस्त दी।

मई में फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारने वाली 22 वर्षीय निमियर ने सेंटर कोर्ट पर वाटसन को 6-2, 6-4 से हराया।

इससे पहले चेक गणराज्य की मैरी बुजकोवा विम्बलडन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनी।

बुजकोवा ने चौथे दौर के मैच में फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को  7-5, 6-2 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस 23 साल की खिलाड़ी को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त ओन्स जबूर या एलिस मर्टेंस की चुनौती से पार पाना होगा। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट